गोंडा: गोंडा की नई CDO ने लिया चार्ज, विकास भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- सब मिलकर करेंगे बेहतर काम
Gonda, Gonda | Aug 25, 2024 विकास भवन में शनिवार देर शाम नई CDO अंकिता जैन ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक कर परिचय प्राप्त किया और जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में शामिल अधिकारियों से CDO अंकिता जैन ने कहा, सरकार की सभी योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।