गोंडा: संझवल के अमृत सरोवर पर पहुंची डीएम, डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का लिया जायजा
Gonda, Gonda | Aug 24, 2024 इटियाथोक के दो ग्राम पंचायतो मे आगामी 28 अगस्त को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भ्रमण कार्यक्रम है। ग्राम लखनीपुर मे PM ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क का स्थलीय निरीक्षण व ग्राम संझवल मे ग्राम चौपाल के आयोजन के साथ ही अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण डिप्टी सीएम करेंगे। DM नेहा शर्मा ने शनिवार को संझवल के अमृत सरोवर पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है।