गोंडा: कोतवाली नगर पुलिस ने लोक सेवक के कार्यों में बाधा डालने व उसके साथ मारपीट करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Aug 24, 2024 24.05.2024 को पड़री कृपाल विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर मल्लारी के प्रधान व अन्य साथियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ गाली गलौज करते हुए मार-पीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को चौकी प्रभारी सालपुर द्वारा मल्लारी चौराहा के पास से वांछित अभियुक्त अतुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।