उधवा: राधानगर थाना प्रभारी ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश
राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने सोमवार को विभिन्न बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा उधवा एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा श्रीधर तथा बैंक ऑफ इंडिया शाखा राधानगर की सुरक्षा व्यवस्था का थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने जायजा लिया।