मैहर: वार्ड क्रमांक 2, उदयपुर इलाके में नाली निर्माण के गड्ढे खोद छोड़ा गया खुला व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल।
मैहर के वार्ड क्रमांक 2, उदयपुर इलाके में नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। करीब 15 दिन पूर्व नगरपालिका द्वारा नाली खुदाई का कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से पूरा क्षेत्र खुले गड्ढे में तब्दील हो गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर खुदाई की गई है वह कोई सामान्य नाली नहीं बल्कि काफी गहरा नाला हैं।