नूह: कांग्रेस विधायक मामन खान ने भादस स्थित निवास पर विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं
फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने बताया कि भादस निवास स्थान पर विधानसभा के विभिन्न गाँवों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने जल, सड़क, बिजली, शिक्षा,स्वास्थ्य आदि से जुड़ी कई समस्याएं रखीं। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कई समस्याओं का त्वरित समाधान भी कराया गया।