नसीराबाद: दिलवाड़ा में तेज अंधड़ से 25 फीट ऊंचा क्रिकेट नेट केज गिरा, लोहे का नेट हुआ धरासाईं
शनिवार को सुबह 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज अंधड़ से बड़ा हादसा टला: दिलवाड़ा में 25 फीट ऊंचा क्रिकेट नेट केज गिरा अजमेर जिले के नसीराबाद के दिलवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार शाम आए तेज अंधड़ के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेल मैदान में लगा करीब 25 फीट ऊंचा क्रिकेट प्रैक्टिस नेट केज अचानक भरभराकर गिर पड़ा।