राजगढ़: राजगढ के वार्ड 18 ढाणी दमामिया में कीचड़ और गंदे पानी के भराव से घरों से बाहर निकलना हुआ दुभर, जमादार पर भेदभाव का आरोप
Rajgarh, Churu | Apr 5, 2026 राजगढ कस्बे के वार्ड नं 18 ढाणी दमामी में नगरपालिका द्वारा सफाई कार्य सुचारू रूप से नहीं करवाने से महेश शर्मा पनवाड़ी की गली में कीचड़ और गंदे पानी के भराव से घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।मौके पर पहुंचे निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष महेंद्र दिनोदिया ने अधिकारियों से बात की और विधायक मनोज न्यांगली को वस्तु स्थिति से अवगत करवाया। जमादार पर। भेदभाव का आरोप है।