बड़वाह: बड़वाह के कालिका माता मंदिर में 108 दीपों से महाआरती, हज़ारों श्रद्धालुओं ने देर रात तक भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर में पड़ाली नदी के समीप स्थित प्राचीन कालिका माता मंदिर में चैत्र शुक्ल चतुर्दशी के पावन अवसर पर बुधवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहा।मंदिर के पुजारी पंडित रमेशचंद्र अत्रे के सानिध्य में माता कालिका का विधिवत पूजन-अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया।