ऊंचाहार: छोटे मियां का पुरवा ऊँचाहार देहात गाँव निवासी युवक की हरियाणा के झज्जर में हुई मौत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के छोटे मियां का पुरवा ऊँचाहार देहात गाँव निवासी सन्तोष लगभग बीस दिन पूर्व हरियाणा के झज्जर स्थित एक कम्पनी में मजदूरी करने गया हुआ था।जहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई, शुक्रवार को परिजनों को जब उसके मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया।पति की मौत के सदमे से राम देवी उबर नहीं पाई थी कि बेटे की मौत की खबर ने उन्हें बदहवास कर दिया है