रामनगर: चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास डंपर की टक्कर से करनैलगंज थाना क्षेत्र के याकूबपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र संतराम की मौत हो गई और उनकी भाभी सरस्वती पत्नी पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक राकेश अपनी भाभी के साथ एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।