सैदपुर: सैदपुर नगर स्थित इंडियन बैंक शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला
सैदपुर नगर स्थित इंडियन बैंक की शाखा में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जाँच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय बैंक खुला हुआ था और कर्मचारी अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे, जिससे आग की जानकारी समय रहते हो गई और बड़ा हादसा टल गया।