सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की चौथी महत्वपूर्ण बैठक सहारनपुर में गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न
उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की चौथी बैठक गरिमापूर्ण और संतुलित माहौल में रविवार दोपहर 2:00 बजे सहारनपुर में आयोजित की गई। बैठक में सिख समुदाय की स्वतंत्र पहचान की रक्षा, धार्मिक मर्यादा की स्थापना और युवाओं के भविष्य के सुदृढ़ीकरण से जुड़े कई दूरगामी निर्णय लिये गए। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।