भोरे: भोरे में करोड़ों की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेढ़ साल में ही हुआ जर्जर, भवन के दीवारों पर आई दर्जनो दरारें
भोरे में मात्र डेढ़ साल पूर्व बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धीरे-धीरे जवाब देने लगा है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य दावों की पोल खोलने वाली एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। करीब 8 करोड़ की भारी भरकम लागत से बनकर तैयार हुआ नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की दीवारों पर दर्जनों दरारें आ गई हैं। इस बदहाली के बाद निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी की कार्यप्रणाली...