बदायूं: डॉक्टर मंजू वर्मा के अस्पताल के पास पड़े अज्ञात अचेत युवक को 108 एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 3, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में डॉ मंजू वर्मा के अस्पताल के पास पड़े अज्ञात अचेत युवक होने की सूचना राहगीरों ने 108 एंबुलेंस कर्मियों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मियों ने पड़े अज्ञात अचेत युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अज्ञात अचेत युवक का बदायूं जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है।