मैनपुरी: ओछा पुलिस, AVT और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, 4 ट्रैक्टर किए बरामद
थाना ओछा, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ओर सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ओछा बॉर्डर जसराना रोड से एक अभियुक्त जैदान सिंह पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम नगला कांस फरिहा जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक ट्रैक्टर बरामद किया वहीं पूछताछ में 3 और ट्रैक्टरों के बारे में अभियुक्त ने बताया जिसको पुलिस ने बरामद करने का काम किया है।