मैनपुरी: घिरोर थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, एसपी कार्यालय में की शिकायत
घिरोर थाना क्षेत्र के नगला पुनु निवासी अशोक कुमार अपने घर से नगला मंगली जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव के दबंगों ने उनसे शराब के लिए रुपए मांगे जब पीड़ित ने रुपए देने से मना किया। तो दबंगों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंच दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायत की है।