कौड़िया थाना क्षेत्र के ठेकेदार पुरवा चैपुरवा गांव में बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि खेत में बबूल की डाल काट रहे लोगों ने गन्ने से बकरी को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़िता आमिना ने आरोप लगाया कि मुआवजा मांगने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज कर रुपये देने से इनकार कर दिया। रविवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।