चंदिया: "एक पेड़ माँ के नाम: चंदिया नगर परिषद ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन भूमि पर किया पौधारोपण"
Chandia, Umaria | Jun 13, 2026 नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के संरक्षण संदेश है।