मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के सनावद नगर सीमा पर स्थापित माह में एक बार खुलने वाले उच्छिष्ट गणपति मंदिर के पट अधिक मास की पहली चतुर्थी पर मंगलवार को खुले।जहां रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गुड पान एवं लड्डू खाकर उच्छिष्ट गणपति जी के दर्शन किए।