• आष्टा में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
• रोजगार मेले में 362 युवाओं ने लिया भाग एवं 178 का हुआ चयन
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आष्टा के शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित युवाओं के साक्षात्कार लिए गए तथा उनकी योग्यता के अनुसार चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। मेले में बैंकिंग, हेल्थकेयर, गिग वर्कर एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कुल 8 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
रोजगार मेले में कुल 362 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से 178 अभ्यर्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। मेले में प्राचार्य श्री धर्मेंद्र सूर्यवंशी, टीपीओ श्री अनिमेष पटेल, जिला रोजगार अधिकारी श्री कमलेश पटेल, यंग प्रोफेशनल श्री विवेक यादव एवं काउंसलर श्री जितेंद्र परमार उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Nov 27, 2026