घाटमपुर सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए सुमन लता सचान ने विधायक सरोज कुरील की मौजूदगी में एसडीएम को अपना नामांकन पत्र सौंपा। विधायक सरोज कुरील ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने वाले हैं इसमें सुमन लता सचान ने नामांकन कराया है और उनकी जीत सुनिश्चित लग रही है।