तोपचांची: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025: तोपचांची के विद्यार्थी ने लहराया परचम
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में तोपचांची के विद्यार्थी ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है,धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोटालअड्डा के छात्र प्रिंस राय ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 300 में से 241 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है