रायसिंहनगर पुलिस से शुक्रवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी अनुसार NDPS एक्ट के मामले में 5 साल से फरार ₹5000 के इनामी आरोपी कमल कुमार निवासी मुकलावा को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।