जरीडीह: अरालडीह के जगासुर में छह दिवसीय श्री श्री रामचरित् मानस महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
Jaridih, Bokaro | Mar 28, 2024 जरीडीह प्रखंड के अरालडीह के जगासुर में छह दिवसीय श्री श्री रामचरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ गाजे बाजे व कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं व युवतियों ने जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए कलश उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर इस छह दिवसीय महायज्ञ के कलश यात्रा में शामिल हुए।