जरीडीह: मिर्धा चेक नाका से पुलिस ने एक कार से बरामद किए 88 हजार रुपये, जांच में जुटी पुलिस
Jaridih, Bokaro | Mar 28, 2024 बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने देर रात मिर्धा चेक नाके से एक कार से 88 हजार रुपये जब्त किए हैं। कार संख्या जेएच 17 एफ 2614 से यह राशि जब्त की गई है। कार पुरुलिया जिला की ओर से आ रही थी। पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर सभी आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है।