जरीडीह: खुटरी में सरहुल पूजा समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रकृति पर्व सरहुल
Jaridih, Bokaro | Mar 28, 2024 जरीडीह प्रखंड के खुटरी पंचायत स्थित खुटरी में सरहुल पूजा समिति ने धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजन किया। इस दौरान विधि विधान से नायके बाबा ने सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, झामूमो जिला अध्यक्ष हिरालाल मांझी शामिल हुए।