चरखारी: चरखारी के गुढ़ा गांव में बाइक की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने झांसी मेडिकल कॉलेज किया रिफर
चरखारी के गुढ़ा गांव निवासी 45 वर्षीय पदम सिंह पुत्र रामदास शुक्रवार समय तकरीबन 1 बजे गांव में सड़क किनारे टहल रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया है।