हुज़ूर: भोपाल के बागसेवनिया इलाके में 4 नाबालिगों ने घूरने के विवाद में की एक युवक की हत्या,पुलिस ने की जांच शुरू
Huzur, Bhopal | Sep 7, 2024 भोपाल के बागसेवनिया इलाके में चार नाबालिगों ने एक युवक की हत्या कर दी।युवक के ऊपर छुरी से गले समेत तीन वार किए हैं। विवाद घूरने की बात को लेकर हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है,जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।