हुज़ूर: भोपाल के नेहरू नगर स्थित मधुरम चौराहा रामेश्वरी गेट के पास MANIT के स्टूडेंट को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Huzur, Bhopal | Sep 7, 2024 भोपाल में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा नेहरू नगर स्थित मधुरम चौराहा रामेश्वरी गेट के पास हुआ। युवक मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रद्योगिकी संस्थान(MANIT) से पीएचडी कर रहा था। कमला नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।