दुधि: दुद्धी में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलसे, एक महिला की हालत गंभीर
दुद्धी क्षेत्र में हुई तेज बारिश और बादलों की गर्जना के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए। ये घटनाएं अलग-अलग गांवों में हुईं। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नगवां गांव निवासी 42 वर्षीय सुनीता पत्नी संतोष, सोमवार शाम अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह अचेत होकर गिर पड़ीं।