अंबाह: सिविल अस्पताल अम्बाह में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई जिंदगी की दो बूंद
Ambah, Morena | Jun 28, 2026 अम्बाह के सिविल अस्पताल में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बूथों के साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी और अभिभावकों से सभी बच्चों को दवा अवश्य पिलाने की अपील की।