लखीमपुर: धौरहरा वन रेंज में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुई खूंखार मादा तेंदुआ, दुधवा के जंगल में छोड़ी जाएगी
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा वन रेंज के जुगनूपुर गांव में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बीते कई दिनों से दहशत फैलाने वाली खूंखार मादा तेंदुआ वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई। पिछले दिनों यह तेंदुआ गांव की सीमाओं में घूमते हुए कई मवेशियों का शिकार कर रही थी, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल था।