मुरैना नगर: आंगनवाड़ी बहनों की हुंकार,हक और सम्मान की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा भारतीय मजदूर संघ का विशाल प्रदर्शन।
मुरैना में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने आज बुधवार कों कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।कार्यकर्ताओं ने नियमितीकरण,पेंशन,मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।