मेघाला पहाड़ी पर लगी आग, 100 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर हुआ राख, तेज हवाओं से फैली आग की लपटें, दमकल भी नहीं पहुंच पाई
Kishangarhbas, Alwar | Apr 22, 2026
खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर उपखंड क्षेत्र में मेघाला स्थित परशुराम कुंड एवं बोकराज कुंड के पास पहाड़ी पर भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे करीब 100 हेक्टर वन संपदा जलकर राख हो गई। बुधवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण दमकल की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिससे बड़ा नुकसान हुआ।