भीलवाड़ा: महुआखुर्द में जमीनी विवाद के चलते रिश्तेदारों ने जबरन घर में घुसकर भाई-बहन पर धारदार हथियारों से किया हमला
बनेड़ा थाना क्षेत्र के महुआखुर्द में जमीनी विवाद के चलते भाई बहन पर उनके ही रिश्तेदारों ने जबरन घर ने घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।हमले में भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।