पलिया: दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर में एक बाघ पानी में ठंडक का आनंद लेते हुए दिखाई दिया, पर्यटकों ने वीडियो बनाया
लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र स्थित किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य का एक खूबसूरत वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में एक विशाल बाघ पानी में उतरकर गर्मी से राहत लेते हुए नजर आ रहा है। इसी दौरान बाघ अपने इलाके को चिन्हित करने के लिए पेड़ों और आसपास की जगह को खरोचता दिखाई दिया।