राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 10 से 28 फ़रवरी तक चलने वाले आईडीए (ट्रिपल ड्रग थैरेपी) अभियान 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार 1:30 बजे लखनऊ–अयोध्या रोड स्थित रॉयल ऑर्किड में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।