कोलेबिरा: जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में संविधान दिवस मनाया गया
कोलेबिरा: बुधवार को दोपहर 1 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलेबिरा में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में छात्रों और कर्मचारियों को संविधान के मूल अधिकारों-कर्तव्यों की जानकारी दी गई। मनोज, सुनील, आशुतोष पांडे सहित कई शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग दिया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से प्रस्तावना का पाठ किया