गोंडा: खेत में घोड़ा चले जाने पर विपक्षियों ने पहड़वा निवासी युवक को पीटा, अब जान से मारने की दे रहे धमकी
Gonda, Gonda | Aug 9, 2024 पहड़वा के सोमई ने शुक्रवार को धानेपुर थाना में शिकायत कर विपक्षी द्वारा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका घोड़ा विपक्षी निजाम के खेत में चला गया,इसके बाद निजाम ने उनके घोड़े को बंद लिया और जब वह और उनका लड़का घोड़े को मांगने गए तो उन्हें मारा पीटा,किसी तरीके से गांव वाले के कहने पर घोड़ा वापस कर दिया।