गोंडा: हारीपुर गांव में जल जीवन मिशन व कार्यदायी संस्था की लापरवाही से मकान में आई दरार, DM ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Gonda, Gonda | Aug 9, 2024 हारीपुर गांव में जल जीवन मिशन और वीटी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने राजेश तिवारी के मकान के बगल से पाइपलाइन डालते समय नियमों की अनदेखी की, जिससे उनके मकान में 5 जगह दरारें आ गई। जिससे उनका मकान अब गिरने की कगार पर है। मामले में DM नेहा शर्मा ने तुरंत कार्यदायी कंपनी और जल जीवन मिशन के अधिकारियों को फटकार लगाई और मौके पर जाकर स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए हैं।