गोंडा: कथित झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से सोरहवां निवासी किशोर के मौत मामले में कथित झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Aug 9, 2024 गलत उपचार से सोरहवां निवासी किशोर की मौत के मामले में आरोपी कथित झोलाछाप डॉ राजेश यादव को धानेपुर पुलिस ने परौती लाल चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्यवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। SO सुनील सिंह ने बताया विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है।