गोंडा: काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्ष गांठ पर टाउन हॉल में राज्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को किया सम्मानित
Gonda, Gonda | Aug 9, 2024 काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ.दयाशंकर मिश्र दयालु ने दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल जी को सम्मानित किया। गौरतलब है कि 9 अगस्त 1925 को काकोरी मे ट्रेन रोककर क्रांतिकारियों ने खजाना लूट लिया था। जिसमें राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को 17/12/1927 गोंडा जेल में अंग्रेजो ने फांसी दी थी।