गोंडा: टाउन हॉल में राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ने वक्फ एक्ट विधेयक को लेकर मीडिया से कहा, इसको हम खत्म करने जा रहे हैं
Gonda, Gonda | Aug 9, 2024 गोंडा के टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री डॉ.दयाशंकर मिश्र ने वक्फ एक्ट संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसको खत्म करने जा रहे हैं। कई ऐसे काले कानून हैं जिनसे देश की जनता पीड़ित है, उन्हें भी जल्द खत्म किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा अखिलेश यादव और राहुल गांधी की तुष्टिकरण की नीति देश हित में नहीं है।