नामकुम: खोखमा टोली और हुंडरू पोखर टोली में ग्रामीणों ने रैयती जमीन विवाद को लेकर की बैठक
Namkum, Ranchi | Jun 26, 2026 खोखमा टोली और हुंडरू पोखर टोली में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने रैयती जमीन विवाद को लेकर बैठक की। इस मौके पर ग्रामीणों ने बिना अधिग्रहित रैयती जमीन पर सेना द्वारा कथित अतिक्रमण के प्रयास के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रास्ता, आवागमन और पेयजल पाइपलाइन पर रोक लगाकर उनके अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।