गोरखपुर: गोरखपुर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, अगले 72 घंटे 'वार्म नाइट' का अलर्ट
गोरखपुर और इसके आस-पास के जिलों में सूरज आग उगल रहा है।आज शहर का अधिकतम तापमान 45°C से 46°C के बीच दर्ज किया गया,जबकि गर्म और शुष्क पछुआ हवाओं (लू) के कारण लोगों को 48°C जैसी झुलसा देने वाली गर्मी महसूस हो रही है।आपदा प्रबंधन ने बताया कि गोरखपुर सहित पूर्वी यूपी के कई जिलों के लिए अगले 72 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इसलिए लोग गर्मी से बचाव करे।