लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन सोमवार को गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न नदी घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ा। उलाय नदी स्थित दुर्गा मंदिर घाट, कलाली घाट, धोबिया घाट, महुली घाट, मुसहरी घाट व छतरपुर घाट सहित कई स्थानों पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को 4:30 बजे अर्ध्य अर्पित किया। व्रती हाथों में पूजा सामग्री लिए संकल्पित भाव से नदी तट पर जुटे।