बरहट: जमुई में ओवरहेड तार की खराबी से रेल परिचालन प्रभावित, वंदे भारत समेत दो ट्रेनें घंटों लेट
Barhat, Jamui | Jun 30, 2026 किऊल-झाझा रेलखंड पर मंगलवार को मननपुर और जमुई स्टेशन के बीच डाउन लाइन के ओवरहेड तार में तकनीकी खराबी आने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया। इसके कारण पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे और बक्सर-टाटानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग दो घंटे की देरी से जमुई स्टेशन पहुंची। उक्त जानकारी रेल प्रशासन ने 12 बजे दी। रेल परिचालन बाधित होने से यात्री परेशान दिखे।