हरदोई: सरकारी रुतबा नहीं चला, कार से काली फिल्म नोची गई और चालान भी हुआ
Hardoi, Hardoi | May 31, 2026 यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत लखनऊ चुंगी पर रविवार को एक कार चालक का सरकारी रुतबा भी काम नहीं आया। वाहन चेकिंग के दौरान कार के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी मिली, जिस पर यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फिल्म को मौके पर ही उतरवा दिया और वाहन का चालान भी किया।