भिंड नगर: नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा को ग्वालियर किया अटैच, पार्षदों ने विरोध कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,वापसी की मांग
भिंड नगर पालिका पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा को भिंड से हटाकर ग्वालियर अटैच किए जाने का नगर पालिका परिषद के पार्षदों ने विरोध जताया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पार्षदगण कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपकर उनकी पुनः भिंड नगर पालिका में पदस्थापना की मांग की। पार्षदों ने कहा कि CMO कार्यकाल में कई विकास कार्य चल रहे है उनमें दिक्कत आएगी